23 Apr 2024, 17:55:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिल्ली को हराकर चेन्नई ने हासिल किया तीसरा स्थान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 5 2019 12:18AM | Updated Date: Jun 5 2019 7:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। चेन्नई चैलेंजर्स ने मंगलवार को दिलेर दिल्ली को 37-36 से हराते हुए पारले इंडो इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग के पहले सीजन में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। मंगलवार को कांतिरावा स्टेडियम में खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में पहला क्वार्टर चेन्नई ने 10-6 से जीता जबकि दूसरा क्वार्टर दिल्ली ने 10-7 से जीता। तीसरा क्वार्टर चेन्नई ने 11-8 से अपने नाम किया। चौथा क्वार्टर 12-9 से दिल्ली के नाम रहा लेकिन वह मैच हार गई। चेन्नई के लिए सुनील कुमार ने सबसे अधिक 13 और इलैयाराजा ने 9 अंक बनाए जबकि दिल्ली की ओर से सुनील जयपाल ने 9 अंक जुटाए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »