18 Apr 2024, 21:31:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

चेन्नई ने पांडिचेरी को 8 अंकों से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2019 10:37PM | Updated Date: May 29 2019 10:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैसुरू। चेन्नई चैलेंजर्स ने आखिरी मिनटों में शानदार वापसी करते हुए बुधवार को पारले इंडो-इंटरनेशनल प्रीमियर कबड्डी लीग के पहले सीजन के दूसरे चरण में पांडिचेरी प्रीडेटर्स को 50-42 से हरा दिया। चेन्नई ने चार क्वार्टरों के इस रोमांचक मुकाबले में पांडिचेरी को 14-13, 9-11, 12-9, 15-9 से मात दी। विजेता चेन्नई के लिए राजेश धिमान ने 17 और पांडिचेरी के लिए करूणानिधि ने 13 अंक लिए। चेन्नई की नौ मैचों में यह पांचवीं जीत है और वह 11 अंकों के साथ जोन-बी में दूसरे नंबर पर है। पांडिचेरी की नौ मैचों में यह छठी हार है। टीम छह अंकों के साथ जोन-ए में तीसरे नंबर है। लीग के इस 36वें मुकाबले के पहले क्वार्टर में पांडिचेरी की टीम एक समय 6-5 से आगे थी। लेकिन इसके बाद चेन्नई ने पांडिचेरी को आलआउट कर शानदार पांच अंक अर्जित कर लिए, जिससे उसका स्कोर 12-7 हो गया।

लेकिन पांडिचेरी ने फिर सुपर रेड से चार अंक जुटा लिए और वह पहले क्वार्टर की समाप्ति तक एक अंक से ही पीछे था। चेन्नई ने पहले क्वार्टर को 14-13 से जीता। दूसरा क्वार्टर शुरू होते ही पांडिचेरी ने पहले तो एक अंक लेकर स्कोर 14-14 से बराबरी कर लिया और फिर दो अंक लेकर स्कोर को 16-14 कर दिया। इस क्वार्टर में दोनों टीमें आगे-पीछे होती रही, लेकिन पांडिचेरी ने चेन्नई को आलआउट करके चार अंक ले लिए और अपनी बढ़त को 22-19 कर दिया। चेन्नई ने फिर 23-23 से बराबरी जरूर की, लेकिन पांडिचेरी ने एक अंक की बढ़त के साथ 24-23 से दूसरा क्वार्टर अपने पक्ष में कर लिया।

इस क्वार्टर में पांडिचेरी को 11 और चेन्नई को नौ अंक मिले। मैच के तीसरे क्वार्टर में जहां एक तरफ चेन्नई ने बराबरी की तो वहीं दूसरी तरफ पांडिचेरी ने चार अंक और लेकर स्कोर 28-24 कर दिया। लेकिन चेन्नई ने फिर 32-32 से बराबरी कर 35-33 से तीसरा क्वार्टर जीत लिया। पांडिचेरी की टीम इस क्वार्टर में नौ अंक ही ले पाई जबकि चेन्नई ने 12 अंक लिए। चौथे और अंतिम क्वार्टर में पांडिचेरी ने फिर 40-40 से बराबरी हासिल कर ली। लेकिन चेन्नई ने इसके बाद अगले कुछ मिनटों में सात अंक और लेकर स्कोर 47-40 कर दिया। इसके बाद उसने 50-42 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »