19 Apr 2024, 18:43:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दिग्गज फॉर्मूला वन रेसर निकी लोदा का 70 की उम्र में निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2019 2:45PM | Updated Date: May 21 2019 2:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इतिहास के बेहतरीन फार्मूला वन रेसिंग ड्राइवर माने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड निकी लोदा का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। लोदा के परिवार ने मीडिया को जानकारी दी कि लोदा ने सोमवार रात को अंतिम सांस ली। निकी के निधन से खेल जगत में शोकमग्न है।  निकी तीन बार विश्व चैंपियन रह चुके हैं। उन्होंने 1975, 1977, और 1984 में फार्मूला वन चैंपियनशिप जीती थी।
 
निकी के परिवार के प्रवक्ता ने बताया जानकारी देते हुए बताया - बहुत गहरे दुख के साथ हमें यह घोषणा करनी पड़ रही है कि हमारे प्यारे निकी ने सोमवार शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उनके अंतिम समय में उनके परिवार वाले उनके साथ थे।  बयान में कहा गया - एक एथलीट और एक आंत्रप्रेन्योर के तौर पर निकी की विशेष उपलब्धियां हमेशा याद रखी जाएंगी। अब उनकी कर्मठता, साफगोई और उनका साहस ही बचे हैं। वे हमारे लिए एक रोल मॉडल और आदर्श थे। वे एक स्नेही और ख्याल रखने वाले पति, पिता और दादा थे। लोगों से दूर रहने वाले निकी को हम मिस करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »