25 Apr 2024, 01:42:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत की यह मशहूर एथलीट ने किया खुलासा, कहा - मैं समलैंगिक हूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2019 3:18PM | Updated Date: May 19 2019 3:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत की स्टार धावक और 100मीटर दौड़ में नैशनल रिकॉर्ड होल्डर दुती चंद ने खुलासा किया है कि वे एक महिला मित्र के साथ रिलेशनशिप में है। वे भारत की पहली एथलीट हैं जिन्होंने इस तरह की बात सार्वजनिक तौर पर स्वीकार की है। दुती ने बताया कि वे अपने गृहनगर चाका गोपालपुर (ओडिशा) में एक लड़की के साथ रिश्ते में है।
 
हालांकि, दुती ने अपनी पार्टनर के बारे में बताने से मना किया। वे नहीं चाहतीं कि उनकी पार्टनर फिजूल में लोगों की नजरों में आए। दुती ने कहा, ‘मुझे ऐसा कोई मिला है, जो मेरा जीवनसाथी है। मैं मानती हूं कि हर किसी को इस बात की आजादी होनी चाहिए कि वह किसके साथ जीवन बिताना चाहता है। मैंने हमेशा उन लोगों के हक में आवाज उठाई है जो समलैंगिक रिश्तों में रहना चाहते हैं। यह किसी की निजी पसंद है। मेरा ध्यान फिलहाल वर्ल्ड चैम्पियशिप और ओलंपिक खेलों पर है, लेकिन मैं भविष्य में उसके साथ घर बसाना चाहती हूं।’
 
23 वर्षीय दुती ने धारा 377 पर भी बात की। बकौल दुती, 'पिछले साल समलैंगिकता पर आए सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद ही मेरे भीतर इस रिश्ते को सार्वजनिक करने की हिम्मत आई। किसी को भी मुझे जज करने का हक नहीं है। यह मेरी निजी पसंद है। इसका सम्मान किया जाना चाहिए। मैं देश के लिए पदक जीतने की कोशिश जारी रखूंगी।’दुती चंद ने कहा, 'मैं बीते 10 साल से धावक हूं और अगले 5 से 7 साल तक दौड़ती रहूंगी। मैं प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने पूरी दुनिया घूमती हूं, यह आसान नहीं है। मुझे किसी का सहारा भी चाहिए।' 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »