19 Apr 2024, 14:01:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शॉटगन निशानेबाजों की निगाहें अपने पहले ओलंपिक कोटा पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 6 2019 9:26PM | Updated Date: May 6 2019 9:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय निशानेबाज कोरिया के चांगवोन में 9 मई से शुरू होने वाले आईआईएसएफ  निशानेबाजी विश्व कप में ओलंपिक कोटा हासिल करने के इरादे से उतरेंगे। विश्व कप में भाग लेने के लिए भारतीय दल मंगलवार को रवाना होगा। भारत ने विश्व कप के लिए 12 सदस्यीय दल भेजा है जिसमें दो भारतीय जोरावर सिंह और लक्ष्य श्योरण गैर प्रतिस्पर्धी एमक्यूएस वर्ग में भी भाग लेंगे। चांगवोन विश्व कप में 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिए आठ कोटा है और भारतीय शॉटगन निशानेबाजों की निगाहें अपने पहले ओलंपिक कोटा पर होंगी। भारतीय निशानेबाज अबतक राइफल और पिस्टल स्पर्धाओं में पांच ओलंपिक कोटा हासिल कर चुके हैं। इस विश्व कप में 58 देशों के कुल 360 एथलीट भाग लेंगे जिनकी निगाहें पदक के साथ-साथ ओलंपिक कोटा हासिल करने पर भी होंगी। भारतीय टीम इस प्रकार है: अंगद वीर सिंह बाजवा, रश्मि राठौड़, महेश्वरी चौहान, मानवजीत सिंह संधू, कीनन चेनाई, गनेमत शेखों, शगुन चौधरी, शीराज शेख, राजेश्वरी कुमारी, पृथ्वीराज तोंडाईमन, मैराज अहमद खान, वर्षा वर्मन ।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »