29 Mar 2024, 12:18:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बॉक्सिंग : विकास कृष्णन ने नोह किड को पीटा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2019 6:30PM | Updated Date: Apr 21 2019 6:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयॉर्क। भारत के विकास कृष्णन ने अपने प्रो बॉक्सिंग करियर को आगे बढ़ाते हुए अमेरिका के नोह किड को न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में हुए प्रो बॉक्सिंग मुकाबले में सर्वसम्मत फैसले से हरा दिया। भिवानी के 27 वर्षीय कृष्णन ने शनिवार को हुआ छह राउंड का यह वेल्टरवेट मुकाबला जजों के सर्वसम्मत फैसले से 60-54, 60-54, 59-55 से जीता और इसके साथ ही वह अपने प्रो करियर में 2-0 से आगे हो गए हैं। अपनी जीत के बाद कृष्णन ने कहा, ‘‘मेडिसन स्क्वायर गार्डन में मुक्केबाजी का अनुभव शानदार रहा। मैं इस मुकाबले से पहले खुश और रोमांचित था लेकिन साथ ही कुछ नर्वस भी था।’’  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »