19 Apr 2024, 11:51:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शॉटगन विश्वकप : फाइनल में नहीं पहुंच सके पृथ्वीराज और चेनाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2019 6:13PM | Updated Date: Mar 20 2019 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पृथ्वीराज तोंदाइमन और कीनन चेनाई मैक्सिको के एकापुल्को में चल रहे आईएसएसएफ शॉटगन विश्वकप में पुरूष ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच सके। चेनाई ने 125 में से 123 और पृथ्वीराज ने 121 का स्कोर किया लेकिन निशानेबाजी का स्तर इतना ऊंचा था कि दोनों भारतीय निशानेबाज फाइनल में नहीं पहुंच सके। इस स्पर्धा का स्वर्ण ऑस्‍ट्रेलिया के जेम्स विलेट ने जीता।
 
चेनाई ने क्वालिफिकेशन में आखिरी राउंड में 24 स्कोर किया जिससे उन्हें छठे और आखिरी क्वालिफिकेशन स्थान के लिए छह खिलाड़ियों के बीच शूटऑफ में उतरना पड़ा। वह शूटऑफ में बाहर होने वाले दूसरे निशानेबाज रहे और उन्हें ओवरआल 10वां स्थान मिला। पृथ्वीराज को 35वां स्थान मिला। इस स्पर्धा में दो ओलम्पिक कोटा मिस्र और चीन के निशानेबाजों के हिस्से में गए जिन्होंने क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीता।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »