29 Mar 2024, 13:06:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ओलंपिक में गोल्ड जीतने का लक्ष्य : सुशील कुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 5:53PM | Updated Date: Mar 19 2019 5:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दो बार के ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार बेशक इस साल की एशियाई चैंपियनशिप में नहीं उतर रहे हैं लेकिन उनका अगले साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने का लक्ष्य है। 
 
2008 के बीजिंग ओलपिंक में कांस्य और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत जीतने वाले तथा इसी बीच 2010 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले सुशील ने पिछले साल एशियाई खेलों में शुरूआती दौर में बाहर होने के बाद किसी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है। हालांकि 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। 
 
सुशील ने चीन में 23 से 28 अप्रैल तक होने वाली एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता के लिये सोनीपत में ट्रॉयल नहीं दिया था जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर कई अटकलें लगायी जा रही हैं। लेकिन सुशील ने इन सभी अटकलों पर विराम लगाते हुये मंगलवार को यूनीवार्ता से खास बातचीत में कहा कि उनका पूरा ध्यान ओलंपिक क्वालिफायर पर लगा हुआ है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »