20 Apr 2024, 06:10:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पृथ्वीराज, चेनाई की उम्मीदें बरकरार, महिला ट्रैप टीम बाहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 19 2019 2:56PM | Updated Date: Mar 19 2019 2:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पृथ्वीराज तोंदाइमन और कीनन चेनाई अपने प्रदर्शन से पुरूष ट्रैप स्पर्धा के फाइनल की होड़ में बने हुये हैं लेकिन महिला ट्रैप टीम ने निराश किया जो मैक्सिको के एकापुल्को में चल रहे अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) शॉटगन विश्वकप से बाहर हो गई है। महिला ट्रैप स्पर्धा में भारतीय खिलाड़यिों में शगुन चौधरी 19वें स्थान के साथ सबसे सफल रहीं। उन्होंने 125 में से 116 का स्कोर किया। राजेश्वरी कुमारी 112 के स्कोर के साथ 36वें और वर्षा वर्मन 105 के स्कोर के साथ 52वें स्थान पर रहीं।
 
इटली के पूर्व ओलंपिक और विश्व चैंपियन जेसिका रोसी ने इस विश्वकप का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया और साथ ही अपने देश को 2020 टोक्यो ओलंपिक का कोटा भी दिलाया। जेसिका ने महिला ट्रैप स्पर्धा के फाइनल राउंड में 45 का स्कोर किया और आस्ट्रेलिया की लेतिशा स्कानलान के 43 के स्कोर से आगे रहीं जिन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। चीन की डेंग वेयून ने कांस्य जीता और फाइनल्स में 32 का स्कोर कर एक और ओलंपिक कोटा हासिल किया। लेतिशा ने इससे पहले ही ओलंपिक कोटा हासिल कर लिया था।
 
पुरूष ट्रैप स्पर्धा के क्वालिफाइंग में भारतीय निशानेबाजÞ पृथ्वीराज कुल 107 निशानेबाजों में उन सात निशानेबाजों की फील्ड में शामिल रहे जिन्होंने दो राउंड के बाद 50 का परफेक्ट स्कोर किया। अन्य भारतीय निशानेबाज चेनाई ने 49 का शॉट किया जबकि मानवजीत संधू ने 46 का शॉट किया। क्वालिफाइंग के तीन और राउंड होने के बाद छह निशानेबाजों को फाइनल में जगह मिलेगा। इसके अलावा इस स्पर्धा में दो कोटा 2020 टोक्यो ओलंपिक के लिये भी दांव पर हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »