29 Mar 2024, 20:28:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

हार के साथ हुई चैंपियन चेन्नई की विदाई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 1 2019 11:34AM | Updated Date: Mar 1 2019 11:35AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गोवा। मौजूदा विजेता चेन्नइयन एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन का अंत जीत के साथ नहीं कर पाई। एफसी गोवा ने गुरुवार को अपने घर जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नइयन को 1-0 से हरा दिया। गोवा पहले ही प्लेऑफ में जगह बना चुकी है। वहीं चेन्नइयन बहुत पहले ही अंतिम-4 की रेस से बाहर हो गई थी। यह चेन्नइयन का लीग का आखिरी मैच था जिसमें उसे हार ही मिली। इसके साथ ही चेन्नइयन ने लीग का अंत 18 मैचों में दो जीत, तीन ड्रॉ और 12 हार से हासिल सिर्फ नौ अंकों के साथ अंकतालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर रहते हुए किया।

इस जीत से मिले तीन अंकों के साथ गोवा ने लीग चरण का अंत 34 अकों के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए किया। पहले स्थान पर काबिज बेंगलुरू के भी 34 ही अंक हैं लेकिन वह गोल अंतर के मामले में गोवा से बेहतर है इसलिए पहले स्थान पर काबिज है। 19वें मिनट में गोवा के जैकीचंद सिंह ने फरान कोरोमिनास को बॉक्स के बाहर पास दिया। कोरोमिनास ने डिफेंडर को तो छकाया, लेकिन वह चेन्नइयन के गोलकीपर करणजीत सिंह को नहीं छका सके।

कोरोमिनास यहां तो विफल रहे लेकिन 26वें मिनट में वह गोल कर गए। इस गोल में उनकी मदद जैकीचंद सिंह ने ही की। अहमद ने लम्बा पास दिया जो जैकीचंद के पास आया। जैकीचंद ने पहले टच में कोरोमिनास को पास दिया। यहां कोरोमिनास ने गेंद को नेट में डालने में कोई गलती नहीं की और यहां गोवा 1-0 से आगे हो गई। गोवा ने इस बढ़त को अंत तक कायम रखा।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »