18 Apr 2024, 14:20:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ISSF वर्ल्‍ड कप : सौरभ चौधरी ने विश्व रिकॉर्ड के साथ भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2019 12:15PM | Updated Date: Feb 25 2019 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय शूटर सौरभ चौधरी ने आईएसएसएफ वर्ल्‍ड कप में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। सौरभ ने पुरुष 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की। इसके साथ ही सौरभ ने विश्व रिकार्ड बनाते हुए 245 अंक हासिल किए। उन्होंने यूक्रेन के ओलेह ओमेलचुक (243.6 अंक) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। स्वर्ण पदक के साथ 2020 टोक्यो ओलिंपिक खेलों के लिए कोटा भी हासिल कर लिया। सौरभ यह कोटा पाने वाले तीसरे भारतीय शूटर हैं। 
 
सौरभ से पहले अपूर्वी चंदेला और अंजुम मौद्गिल को भी ओलिंपिक कोटा मिल चुका है। शनिवार को भारत की अपूर्वी चंदेला ने आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में विश्व रिकार्ड के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय निशानेबाज ने डा कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आईएसएसएफ प्रतियोगिता के पहले दिन 252.9 अंक के शानदार स्कोर से पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने लगातार बेहतर स्कोर से दमदार प्रदर्शन किया और किसी भी समय अपना स्कोर 10 से नीचे नहीं होने दिया। चीन की रूओझू झाओ ने 251.8 के स्कोर से रजत पदक जबकि चीन की एक अन्य निशानेबाज जु होंग (230.4) ने टूर्नामेंट के पहले फाइनल का कांसा जीता। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »