23 Apr 2024, 20:54:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भाजपा ने पंचायत प्रमुख चुनाव में कांग्रेस को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 14 2019 9:00PM | Updated Date: Jan 14 2019 9:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हल्द्वानी। उत्तराखंड में नैनीताल जिले के विकासखण्ड हल्द्वानी में क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए सोमवार को हुए उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के आनंद सिंह दरम्वाल ने कांग्रेस के उम्मीदवार अर्जुन सिंह बिष्ट को 10 वोटों के अंतर से हराया। श्री दरम्वाल को 18 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को केवल आठ मतों से ही संतोष करना पड़ा।

चुनाव अधिकारी ने एक मत निरस्त घोषित कर दिया। भाजपा ने कांग्रेस से यह सीट छीनी है। क्षेत्र पंचायत प्रमुख हल्द्वानी की कुर्सी पर पूर्व में कांग्रेस के भोला दत्त भट्ट काबिज थे लेकिन श्री भट्ट का चुनाव क्षेत्र नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की परिधि में शामिल होने जाने के कारण इस सीट दोबारा से उपचुनाव कराया गया। सोमवार को क्षेत्र पंचायत समिति कार्यालय परिसर में पूर्वाहन 10 बजे से अपराहन तीन बजे तक हुए मतदान की समाप्ति के तत्काल बाद हुई मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »