29 Mar 2024, 05:41:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

प्रो कबड्डी लीग: गुजरात को हराकर बेंगलुरु बना सीजन-6 का चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2019 12:02PM | Updated Date: Jan 6 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बेंगलुरु बुल्स के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए प्रो कबड्डी लीग के छठे सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई में शनिवार को खेले गए फाइनल मैच में रोहित कुमार की कप्तानी वाली टीम बेंगलुरु ने गुजरात फॉर्च्यूनजाएंट्स को 38-33 के अंतर से मात दी। यह बेंगलुरु का पहला खिताब है। बेंगलुरु बुल्स टीम पहले हाफ के बाद 9-16 से पिछड़ रही थी लेकिन दूसरे हाफ में उसने शानदार अंदाज में वापसी करते हुए मुकाबला जीत लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »