19 Apr 2024, 09:33:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेवानिवृत्त जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2019 8:31PM | Updated Date: Jan 2 2019 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार की राजधानी पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र के किदवईपुरी इलाके में आज सेना के एक सेवानिवृत्त जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधीक्षक (नगर मध्य) डी. अमरकेश ने यहां बताया कि किदवईपुरी इलाके के सरस्वती अपार्टमेंट में रहने वाले उद्यान सिंह ने अपने लाईसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। सेवानिवृत्त जवान की मौके पर ही मौत हो गई। अमरकेश ने बताया कि घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »