29 Mar 2024, 17:12:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मुंबई मैराथन की इवेंट एम्बेसेडर बनीं मैरीकॉम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 2 2019 8:27PM | Updated Date: Jan 2 2019 8:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। छह बार की विश्व चैंपियन भारत की दिग्गज महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम को 20 जनवरी को मुंबई में होने वाले आईएएएफ गोल्ड लेबल टाटा मुम्बई मैराथन के 16 वें संस्करण का इवेंट एम्बेसेडर बनाया गया है। ‘मेग्नीफिसेंट मैरी’ नाम से मशहूर 35 साल की मैरीकॉम ने हाल ही में रिकार्ड छठी बार विश्व एमेच्योर मुक्बाजी चैम्पियनशिप खिताब जीता था। यह मुकाम हासिल करने वाली वह एकमात्र महिला हैं। साथ ही वह विश्व चैम्पियनशिप में कुल सात पदक जीतने वाली विश्व की एकमात्र महिला मुक्केबाज हैं। भारत सरकार मैरीकॉम को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान-राजीव गांधी खेल रत्न और पद्म भूषण से अलंकृत कर चुकी है।

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मैरीकॉम एआईबीए विश्व मुक्केबाजी रैंंकग (लाइट फ्लाइवेट कटेगरी) में नम्बर-1 मुक्केबाज रह चुकी हैं। इसके अलावा मैरीकॉम ने 2014 इंचियोन एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा था। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज बनी थीं। मैरीकॉम ने 2012 के लंदन ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था और कांस्य पदक जीता था। टाटा मुम्बई मैराथन का इवेंट एम्बेसेडर बनने के बाद मैरी ने कहा, टाटा मुम्बई मैराथन ने देश में दौड़ने की संस्कृति को बढ़ावा दिया है और इसे एक क्रांति का रूप दिया है। यहां जीत हासिल करने वाले हर किसी की एक कहानी होती है और एक मां तथा खिलाड़ी होने के नाते मैं उस सफलता के पीछे के परिश्रम, समर्पण और लगन का अंदाजा लगा सकती हूं।

मैं टाटा मुम्बई मैराथन की एम्बेसेडर बनकर खुश हूं। 20 जनवरी को 46 हजार धावकों को फिनिश लाइन क्रास करते देखना एक शानदार अनुभव होगा। टाटा मुम्बई मैराथन दुनिया के शीर्ष 10 मैराथन आयोजनों में से एक है। इसकी पुरस्कार राशि 405,000 डालर है। मैराथन में 46 हजार से अधिक धावकों के हिस्सा लेने की उम्मीद है इनमें विश्व स्तरीय एथलीटों से लेकर शीर्ष भारतीय एथलीट, पेशेवर तथा एमेच्योर धावक तथा फिटनेस एंथिसएस्ट शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »