19 Mar 2024, 09:35:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना सस्ता; चांदी लुढ़की,जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2018 5:56PM | Updated Date: Dec 12 2018 5:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में दोनों कीमती धातुओं की चमक बढ़ने के बीच ऊंचे भाव पर सरार्फा कारोबारियों की खरीद कम होने से बुधवार को दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना लगातार तीन दिन की बढ़त खोता हुआ 110 रुपए लुढ़ककर 32,540 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस बीच औद्योगिक माँग की सुस्ती से चाँदी भी 25 रुपए सस्ती होकर 38,550 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लंदन का सोना हाजिर आज 1.15 डॉलर की बढ़त के साथ 1,244.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।

फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.30 डॉलर चढ़कर 1,249.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में मजबूती आने से पीली धातु की बढ़त सीमित रही है लेकिन अमेरिका-चीन विवाद के कारण सुरक्षित निवेश का आकर्षण बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.05 डॉलर की तेजी के साथ 14.59 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »