19 Mar 2024, 12:42:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

शक्तिकांता दास ने संभाला आरबीआई गवर्नर का पदभार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2018 5:12PM | Updated Date: Dec 12 2018 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। पूर्व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एवं आर्थिक मामलों के विभाग के पूर्व सचिव शक्तिकांता दास ने आज रिजर्व बैंक (आरबीआई) गवर्नर का पदभार संभाल लिया है। आरबीआई के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल के अचानक इस्तीफे के बाद मंगलवार को श्री दास को इस पद पर नियुक्त किया गया था। उन्होंने एक ट्वीट कर बताया - रिजर्व बैंक के गवर्नर का पदभार सँभाल लिया। आपकी शुभकामनाओं के लिए सभी का धन्यवाद। 
 
दास की नियुक्ति तीन साल के लिए की गयी है। वह भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1980 बैच के तमिलनाडु कैडर के अधिकारी थे और नोटबंदी के दौरान वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के सचिव रहे रहे थे। उन्हें 15 वें वित्त आयोग का सदस्य और जी 20 में भारत के शेरपा भी नियुक्त किया गया था। वर्ष 2016 में उन्हें आर्थिक मामलों का सचिव बनाया गया था। वह केंन्द्रीय उर्वरक सचिव रहने के साथ ही तमिलनाडु सरकार के कई प्रमुख पदों पर भी रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि पटेल ने व्यक्तिगत कारण से सोमवार को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। केन्द्रीय बैंक में सरकारी हस्तक्षेप बढ़ने के डिप्टी गवर्नर विरल आचार्य के बयान के बाद से रिजर्व बैंक और सरकार के बीच तनाव चल रहा था और पटेल के गत 19 नवंबर को केन्द्रीय बोर्ड की बैठक के दौरान ही इस्तीफा देने की आशंका जतायी जा रही थी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »