28 Mar 2024, 15:10:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका;चाँदी लुढ़की,जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2018 9:06PM | Updated Date: Nov 26 2018 9:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर रही तेजी के बीच वैवाहिक माँग आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 100 रुपए चमककर 31,850 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। इस दौरान औद्योगिक माँग की सुस्ती से चाँदी 150 रुपए लुढ़ककर 37,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर आज 3.35 डॉलर की तेजी में 1,226.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी चार डॉलर उछलकर 1,227.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिका-चीन विवाद और यूरो क्षेत्र में जारी अनिश्चितताओं से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बढ़ा है। हालाँकि, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती से पीली धातु की बढ़त सीमित रही। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.15 डॉलर की तेजी में 14.38 डॉलर प्रति औंस बिकी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »