28 Mar 2024, 18:54:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

छह दिन सस्ता होने के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2018 4:13PM | Updated Date: Nov 21 2018 4:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लगातार छह दिन की गिरावट के बाद आज देश भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में टिकाव रहा। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल 76.38 रुपये, कोलकाता में 78.33 रुपये, मुंबई में 81.90 रुपये और चेन्नई में 79.31 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा। डीजल के भाव में भी कोई बदलाव नहीं हुआ और शुक्रवार को यह दिल्ली में 71.27 रुपये, कोलकाता में 73.13 रुपये, मुंबई में 74.66 रुपये और चेन्नई में 75.31 रुपये प्रति लीटर बिका। इससे पहले छह दिन में दिल्ली में पेट्रोल 1.05 रुपये और डीजल 92 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »