29 Mar 2024, 00:46:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना फिसला ;चांदी चमकी, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2018 5:12PM | Updated Date: Nov 2 2018 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच ऊंचे भाव पर कम हुई खुदरा खरीदारी से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 150 रुपए फिसलकर 32,630 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान औद्योगिक माँग में आई तेजी से चाँदी 390 रुपए कीछलांग लगाकर 39,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से वैश्विक बाजार में पीली धातु को बल मिला लेकिन अमेरिका-चीन विवाद के बारे में आयी सकारात्मक खबरों से निवेशकों की दिलचस्पी जोखिम भरे निवेश में भी रही। लंदन का सोना हाजिर आज 0.80 डॉलर उतरकर 1,233.50 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा हालांकि 3.50 डॉलर की गिरावट में 1,235 डॉलर प्रति औंस बोला गया। घरेलू बाजार में गुरुवार को सोना कई साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था जिससे खुदरा खरीदार त्योहार होने के बावजूद बाजार से दूर रहे। इस दौरान चाँदी 0.01 डॉलर की तेजी में 14.71 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »