25 Apr 2024, 07:13:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज फिर सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, दिल्‍ली में 79 और मुंबई में...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2018 12:25PM | Updated Date: Nov 2 2018 12:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को फिर कटौती दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 79.18 रूपए प्रति लीटर हो गया है और डीजल 73.64 रूपए प्रति लीटर बिकने लगा है। कोलकाता में पेट्रोल का भाव 81.08 रूपए लीटर हो गया है और डीजल 75.50 रूपए प्रति लीटर। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84.68 रूपए प्रति लीटर हो गई है और डीजल का दाम 77.18 रूपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमश: 82.26 रूपए प्रति लीटर और 77.85 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।
 
पेट्रोल के दाम में एक दिन की स्थिरता के बाद शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। डीजल की कीमतों में भी कमी आई। इससे पहले तीन दिनों तक डीजल के भाव में स्थिरता बनी रही। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती अभी जारी रह सकती है क्योंकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में लगातार नरमी का रुख देखा जा रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »