29 Mar 2024, 17:06:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका; चाँदी में टिकाव, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2018 6:00PM | Updated Date: Oct 31 2018 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में रही गिरावट के बीच त्योहारी माँग आने से बुधवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30 रुपए चमककर छह माह से अधिक के उच्चतम स्तर 32,650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। इस दौरान औद्योगिक माँग में टिकाव से चाँदी 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं में नरमी रही। लंदन का सोना हाजिर 6.65 डॉलर फिसलकर 1,223.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

इसी तरह दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.20 डॉलर उतरकर 1,218 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के करीब 16 माह के उच्चतम स्तर के आस-पास रहने से वैश्विक बाजार में पीली धातु की चमक फीकी पड़ गई है। घरेलू बाजार में डॉलर की तुलना में रुपए की गिरावट और त्योहारी माँग के कारण सोने के भाव बढ़े हैं। इस दौरान चाँदी 0.10 डॉलर लुढ़ककर 14.33 डॉलर प्रति औंस बोली गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »