28 Mar 2024, 16:36:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट जारी, 12वें दिन भी हुआ सस्‍ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2018 12:33PM | Updated Date: Oct 29 2018 12:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में सोमवार को लगातार 12वें दिन कटौती जारी रही। डीजल का भाव भी लगातार पांचवें दिन घटा। तेल के दाम में लगातार कटौती होने से सोमवार को तीन सप्ताह बाद पहली बार पेट्रोल का भाव 80 रुपये प्रति लीटर से नीचे आया है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में डीजल का दाम भी 74 रुपए से नीचे आ गया है।
 
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल सोमवार को क्रमश: 79.75 रुपए, 81.63 रुपए, 85.24 रुपए और 82.86 रुपए प्रति लीटर हो गया। देश के चारों प्रमुख महानगरों में डीजल की कीमतें क्रमश: 73.85 रुपए, 75.70 रुपए, 77.40 रुपए और 78.08 रुपए प्रति लीटर थीं।
 
दिल्ली और मुंबई में एक दिन पहले के मुकाबले पेट्रोल 30 पैसे सस्ता हो गया है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल का भाव 29 पैसे और चेन्नई में 32 पैसे कम हुआ है। डीजल दिल्ली और कोलकाता में 20 पैसे लीटर सस्ता हुआ तो मुंबई और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर। दिल्ली में छह सितंबर को पेट्रोल का भाव 79.31 रुपए लीटर था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »