29 Mar 2024, 14:09:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार 9वें दिन सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, दिल्ली में 81 से आया नीचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2018 1:56PM | Updated Date: Oct 26 2018 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल के दाम में शुक्रवार को लगातार नौवें दिन गिरावट जारी रहने के बाद दिल्ली में भाव 81 रुपए से नीचे आ गया। वहीं, डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन कटौती दर्ज की गई। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल के भाव में नरमी बनी हुई है। जल का भाव दिल्ली में सात पैसे घटकर 74.73 रुपए प्रति लीटर हो गया। डीजल का दाम 11 अक्टूबर के बाद सबसे निचले स्तर पर है। दिल्ली में 16 अक्टूबर को डीजल का भाव सबसे ऊंचे स्तर 75.69 रुपए प्रति लीटर तक चला गया था।
 
कोलकाता में पेट्रोल 24 पैसे घटकर 82.71 रुपए प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल का दाम सात पैसे घटकर 76.58 रुपए प्रति लीटर हो गया। पेट्रोल का भाव छह सितंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है। पिछले दिनों शहर में पेट्रोल का भाव चार अक्टूबर को सबसे ऊंचे स्तर पर 85.80 रुपए लीटर पर चला गया था। डीजल का दाम 11 अक्टूबर के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इससे पहले शहर में डीजल 16 अक्टूबर को 77.54 रुपए प्रति लीटर के ऊंचे स्तर पर था।
 
मुंबई में शुक्रवार को पेट्रोल का दाम 25 पैसे और डीजल का दाम आठ पैसे घटकर क्रमश: 86.33 रुपए और 78.33 रुपए प्रति लीटर हो गया। देश की आर्थिक राजधानी में पेट्रोल का भाव दो सितंबर के बाद सबसे निचले स्तर पर आ गया। इस बीच चार अक्टूबर को मुंबई में पेट्रोल सबसे ऊंचे स्तर पर 91.34 रुपए प्रति लीटर हो गया था।  डीजल का दाम मुंबई में 11 अक्टूबर के बाद सबसे निचले स्तर पर है। पिछले दिनों चार अक्टूबर को मुंबई मे डीजल 80.10 रुपए लीटर हो गया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »