18 Apr 2024, 05:52:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

130 रूपए सस्‍ती हुई चांदी, सोना हुआ महंगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2018 4:28PM | Updated Date: Oct 25 2018 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही घटबढ़ के बीच त्योहारी ग्राहकी बरकरार रहने से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 125 रुपए महंगा होकर 32,625 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान सिक्का निर्माताओं की मांग में आई कमी से चांदी 130 रुपए सस्ती होकर 39,600 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन का सोना हाजिर 0.57 डॉलर की गिरावट में 1233.10 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दिसंबर का अमेरिका सोना वायदा हालांकि 4.30 डॉलर की तेजी में 1,235.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
 
इसी तरह वैश्विक बाजार में चांदी में तेजी रही और यह  0.05 डॉलर उछलकर 14.740 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक पीली धातु पर दो विपरीत कारकों का असर है। एक तरफ दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव है लेकिन दूसरी तरफ इटली की वित्तीय स्थिति और अमेरिका-चीन विवाद जैसे मुद्दों से वैश्विक परिदृश्य में मची हलचल से निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश में बना हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »