29 Mar 2024, 07:36:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 6:04PM | Updated Date: Oct 22 2018 6:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं पर बने दबाव के कारण घरेलू स्तर पर भी दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 50 रुपए टूटकर 32220 रुपए प्रति दस ग्राम पर रहा और इस दौरान चांदी 100 रुपए उतरकर 39500 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना हाजिर 2.40 डॉलर उतर कर 1223.15 डॉलर प्रति औंस बोला गया। नवंबर का अमेरिका सोना वायदा दो डॉलर गिरकर 1224 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इसी तरह वैश्विक बाजार में चांदी भी गिरावट में रही और यह 14.60 डॉलर प्रति औंस बोली गई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »