23 Apr 2024, 23:24:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

लगातार पांचवें दिन सस्‍ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें कितने गिरे दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 11:16AM | Updated Date: Oct 22 2018 11:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के परिणामस्वरूप तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की। देश के चार बड़े महानगरों में दिल्ली में दोनों ईंधन के दामों में क्रमश? 30 और 27 पैसे की कमी आई। 
पिछले पांच दिनों में पेट्रोल 1.39 रुपए और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है।
 
दिल्ली में आज की कमी के बाद पेट्रोल का दाम 81.44 रुपए तथा डीजल का 74.92 रुपए प्रति लीटर रह गया। राजधानी में दोनों ईंधन पर मूल्य वर्धित कर (वैट) नहीं घटाने को लेकर 400 पंप मालिकों ने सुबह छह बजे से हड़ताल शुरू की है जो मंगलवार प्रात? पांच बजे तक चलेगी।  वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश? 86.91 रुपए और 78.54 रुपए प्रति लीटर हैं। कोलकाता में कीमतें क्रमश? 83.29 रुपये और 76.77 रूपए प्रति लीटर हैं। चेन्नई में दाम घटकर क्रमश? 84.64 रुपए और 79.22 रुपए प्रति लीटर रह गए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »