16 Apr 2024, 10:10:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना 250 रुपए टूटा;चांदी 450 रुपए फिसली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2018 7:05PM | Updated Date: Sep 28 2018 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु की फीकी पड़ी चमक और पितृपक्ष के कारण स्थानीय जेवराती मांग की सुस्ती से शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपए लुढ़ककर तीन सप्ताह के निचले स्तर 31,300 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 450 रुपए टूटकर 38,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की बढोतरी के बल पर मजबूत हुए डॉलर के दबाव में पीली धातु की चमक घटती जा रही है।

लंदन का सोना हाजिर आज 0.85 डॉलर की गिरावट में 1,182.75 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.10 डॉलर की गिरावट में 1,186.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव बना हुआ है। घरेलू स्तर पर पितृपक्ष का अधिक असर है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.04 डॉलर चढ़कर 14.26 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »