25 Apr 2024, 01:59:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

फेड के ब्याज दर बढ़ाने से सस्‍ता हुआ सोना-चांदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 27 2018 2:59PM | Updated Date: Sep 27 2018 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की तेजी के बाद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पीली धातु में रही नरमी का असर गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार पर देखा गया जहां सोना 100 रुपए फिसलकर 31,550 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया। चांदी भी 300 रुपए टूटकर 38,450 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को समाप्त दो दिवसीय बैठक में ब्याज दर 0.25 प्रतिशत बढ़ा दी। इससे डॉलर मजबूत हुआ और सोने में गिरावट देखी गई। सोना हाजिर कल कारोबार के दौरान 1,190.13 डॉलर प्रति औंस के दो सप्ताह के निचले स्तर तक लुढ़क गया था। हालांकि गुरुवार को 0.80 डॉलर के सुधार के साथ यह 1,195.75 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी आज 0.60 डॉलर की मजबूती में 1,199.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। 
 
बाजार विश्लेषकों ने बताया कि ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि अपेक्षित थी इसलिए पीली धातु पर ज्यादा असर नहीं हुआ और गुरुवार को इसमें सुधार देखा गया। फेड के फैसले के बाद डॉलर में अपेक्षित तेजी नहीं आने से निवेशकों ने सोने में निवेश किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 0.04 डॉलर चढ़कर 14.38 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गयी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »