28 Mar 2024, 19:59:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल 14 पैसे, डीजल 11 पैसे तक महँगा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 25 2018 5:35PM | Updated Date: Sep 25 2018 5:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी का क्रम जारी है। देश में पेट्रोल के दाम मंगलवार को लगातार छठे दिन और डीजल के दाम दूसरे दिन बढ़ाए गए। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से मिली जानकारी के अनुसार, चार प्रमुख महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम मंगलवार को 14-14 पैसे प्रति लीटर बढ़े। एक लीटर पेट्रोल दिल्ली में 82.86 रुपये, कोलकाता में 84.68 रुपये, मुंबई में 90.22 रुपए और चेन्नई में 86.13 रुपए के भाव बिका। दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में डीजल के दाम 10-10 पैसे बढ़कर क्रमश: 74.12 रुपए, 75.97 रुपये और 78.36 रुपए प्रति लीटर रहे। मुंबई में डीजल 11 पैसे महँगा होकर 78.69 रुपए प्रति लीटर पर पहुँच गया। सितम्बर में अब तक दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 4.34 रुपए और डीजल की 3.91 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुकी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »