29 Mar 2024, 06:50:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रुपए में और गिरावट नहीं आने देगी सरकार : सुभाष चंद्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2018 12:33PM | Updated Date: Sep 14 2018 12:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रसातल में पहुंचे रुपए को मजबूती देने के लिए सरकार अब उपाय करने में जुट गई है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग के सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने कहा कि रुपए में गिरावट को अतार्किक स्तर तक पहुंचने से रोकने के लिए सरकार और रिजर्व बैंक हर संभव उपाय करेंगे। सरकार के बयान के बाद रुपया पैसे मजबूत हो गया। गर्ग ने ट्विटर पर यह टिप्पणी उस वक्त की जब विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 72.91 के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया।
 
रुपए में यह गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव बढ़ने के मद्देनजर आई है। गर्ग ने कहा रुपया अतार्किक स्तर तक न गिरे, यह सरकार और रिजर्व बैंक मिलकर सुनिश्चित करेंगे। बुधवार को जो सुधार हुआ है, वह इस बात को साबित भी करता है। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक रुपए के मूल्य में जो गिरावट आई उसके पीछे कोई तार्किक आधार नहीं है। यह बाजार की अतिरेक प्रतिक्रिया को दशार्ता है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 72.69 के स्तर पर बंद हुआ था। बुधवार को मुद्रा बाजार में रुपया गिरावट के साथ ही खुला और न्यूनतम स्तर 72.91 तक गिर गया। हालांकि बाद में पैसे सुधरकर 72.19 पर बंद हुआ। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »