24 Apr 2024, 18:34:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

अगले महीने से हैदराबाद के लिए मिलेंगी उड़ानें, भोपाल को कनेक्ट करने की मांग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2018 11:40AM | Updated Date: Sep 11 2018 11:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। इंदौर से हैदराबाद के बीच एक अक्टूबर से चार और नई उड़ानें शुरू होंगी। इनका संचालन एअर एशिया करेगी। कंपनी ने इसकी घोषणा करने के साथ ही बुकिंग शुरू कर दी है। भोपाल के लिए इस उड़ान को कनेक्ट करने के लिए कंपनी से लोगों ने अपील की है ताकि इसका लाभ प्रदेश के दूसरे शहरों को भी मिल सकें। 
 
कंपनी के शेड्यूल के मुताबिक, एक उड़ान सुबह 7.35 बजे हैदराबाद से निकलेगी और 8.55 बजे इंदौर आएगी। यह इंदौर से 9.30 बजे रवाना होकर 11 बजे हैदराबाद पहुंचेगी। एक उड़ान दोपहर 3.15 बजे हैदराबाद से रवाना होकर 4.45 बजे इंदौर आएगी। यह इंदौर से शाम 5.15 बजे रवाना होकर 7 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
 
इस तरह हैदराबाद से आने और जाने के लिए दो-दो उड़ानें मिलेंगी। वहीं 15 सितंबर को इंडिगो एअरलाइंस हैदराबाद के लिए आने-जाने की दो उड़ानें शुरू करेंगी। इनके शुरू होने पर हैदराबाद जाने-आने वाली उड़ानें 14 हो जाएंगी। इंदौर से दिल्ली के लिए 16 और मुंबई के लिए 12 उड़ानें संचालित होती हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »