24 Apr 2024, 00:59:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

71 पैसे लुढ़ककर 72 रुपए प्रति डॉलर के पार पहुंचा रुपया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2018 5:59PM | Updated Date: Sep 10 2018 5:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुम्बई। घरेलू शेयर बाजार की तेजी गिरावट और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की मजबूती के दबाव में भारतीय मुद्रा सोमवार को अंतरबैंकिग मुद्रा बाजार में 71 पैसे लुढ़ककर अब तक रिकॉर्ड निचले स्तर 72.45 रुपए प्रति डॉलर पर आ गई। रुपया शुक्रवार को लगातार सात दिन की गिरावट से उबरकर 25 पैसे की मजबूती में 71.74 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था। इन सात दिनों में रुपया 189 पैसे कमजोर हुआ था। घरेलू शेयर बाजार में रही गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में रही तेजी के दबाव में रुपया 41 पैसे टूटकर 72.15 रुपए प्रति डॉलर पर खुला।

यह कारोबार के दौरान 72.08 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक गया। लेकिन विदेशी पोर्टफोलिया निवेशकों द्वारा पूंजी बाजार से की गयी 6.65 करोड़ डॉलर की निकासी तथा कच्चे तेल की कीमतों में रही तेजी से चालू खाता घाटा बढ़ने की आशंका से यह 72.67 रुपए प्रति डॉलर के अब तक के रिकॉर्ड निचले स्तर तक लुढ़का। अंतत: भारतीय मुद्रा गत दिवस की तुलना में 71 पैसे की गिरावट में 72.45 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 467.65 अंक लुढ़ककर 37922.17 अंक पर और एनएसई का निफ्टी 151 अंक की गिरावट में 11,438.10 अंक पर बंद हुआ।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »