29 Mar 2024, 20:38:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जैक मा की जगह डेनियल झांग बने 'अलीबाबा' के सीईओ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2018 4:55PM | Updated Date: Sep 10 2018 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। डेनियल झांग चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा के मुख्य कार्यकारी (सीईओ) होंगे। वह 10 सितंबर को इसके सहसंस्थापक जैक मा के स्थान पर बागडोर संभालेंगे। अलीबाबा की ओर से सोमवार को जारी बयान के मुताबिक, जैक मा अगले 12 महीनों तक कंपनी के कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे। 
 
हांगझू स्थित कंपनी की 10 सितंबर 2019 को 20वीं वर्षगांठ है। झांग इससे पहले ताओबाओ के सीईओ थे, जो अलीबाबा के स्वामित्व वाली ऑनलाइन शॉपिंग पॉर्टल है।जैक मा 2020 तक अलीबाबा समूह के निदेशक मंडल के सदस्य बने रहेंगे। 
 
जैक मा ने कंपनी के शेयरधारकों और कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा, अगले 12 महीनों तक कंपनी का कार्यकारी अध्यक्ष बने रहने के दौरान मैं डेनियल झांग के साथ मिलकर काम करूंगा ताकि वह सुचारू ढंग से बागड़ोर पूरी तरह से संभाल सकें। अलीबाबा की सह स्थापना जैक मा ने 1999 में की थी। फिलहाल, अलीबाबा दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एख हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »