24 Apr 2024, 14:48:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

इंदौर में पेट्रोल 86.55 और डीजल 76.83 रु. प्रति लीटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2018 10:54AM | Updated Date: Sep 10 2018 10:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। तेल की कीमतों में लगी आग थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत में इजाफा हुआ है। पेट्रोल के दाम में प्रति लीटर 12 पैसे की बढ़ोतरी हुई है जबकि डीजल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं। जानकारों का कहना है कि फिलहाल कीमतों में गिरावट की उम्मीद नजर नहीं आ रही है क्योंकि रुपया कमजोर है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में विदेशों से कच्चा तेल खरीदना महंगा हो गया है। यही कारण है की पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।
 
23 और 24 पैसे बढ़े
इंदौर में सोमवार सुबह छह बजे से लागू होने वाले पेट्रोल-डीजल के दाम तय हो गए हैं। इंदौर में सोमवार को पेट्रोल के दाम 23 पैसे बढ़कर 86.55 रुपए प्रति लीटर हो जाएंगे। वहीं डीजल के दाम 24 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 76.68 रुपए प्रति लीटर हो जाएंगे। अभी यह बढ़ोतरी थमने की संभावना कम नजर आ रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »