20 Apr 2024, 18:32:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

पेट्रोल-डीजल के दाम नए शिखर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 1 2018 5:17PM | Updated Date: Sep 1 2018 5:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम आज लगातार सातवें दिन बढ़ते हुये नये शिखर पर पहुँच गए। दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 16-16 पैसे बढ़कर क्रमश: 78.68 रुपए, 81.60 रुपए और 86.09 रुपए प्रति लीटर पर पहुँच गया। यह दिल्ली और कोलकाता में इसका अब तक का उच्चतम स्तर है। मुंबई में भी यह 86.24 रुपये प्रति लीटर के उच्चतम स्तर के काफी करीब है। चेन्नई में पेट्रोल के दाम 17 पैसे चढ़कर 81.75 रुपए प्रति डॉलर पर पहुँच गए। यह यहाँ भी इसका रिकॉर्ड स्तर है। डीजल के दाम चारों महानगरों में लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। दिल्ली और कोलकाता में यह 21-21 पैसे बढ़कर 70.42 रुपए और 73.27 रुपए प्रति लीटर पर पहुँच गया। मुंबई में डीजल 22 पैसे और चेन्नई में 23 पैसे महँगा होकर क्रमश: 74.76 रुपए और 74.41 रुपए प्रति लीटर बिका। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »