20 Apr 2024, 02:51:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

रुपया नए निचले स्तर पर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2018 6:12PM | Updated Date: Aug 30 2018 6:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और घरेलू शेयर बाजार पर दबाव से अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 70.82 रुपए प्रति डॉलर के नये ऐतिहासिक निचले स्तर तक लुढ़क गया। भारतीय मुद्रा गत दिवस कारोबार के दौरान 70.65 रुपए प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर को छूने के बाद अंतत: 70.58 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। रुपए की शुरुआत गुरुवार को एक पैसे के मामूली सुधार के साथ 70.57 रुपए प्रति डॉलर पर हुई। लेकिन, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने और दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में रही शुरुआती तेजी से रुपया 70.82 रुपये प्रति डॉलर के अब तक के निचले स्तर तक लुढ़क गया।

लंदन का ब्रेट क्रूड वायदा आज 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 77.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इससे आयातकों ने डॉलर की मांग बढ़ा दी। साथ ही घरेलू शेयर बाजार में दोपहर के कारोबार तक बिकवाली का जोर रहने से भी रुपया दबाव में आ गया। बाद में दुनिया की अन्य छह प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर में आयी गिरावट से खबर लिखे जाने तक कुछ सुधरकर भारतीय मुद्रा 70.73 रुपए प्रति डॉलर तक वापसी करने में कामयाब रही।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »