17 Apr 2024, 00:35:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

120 रूपए महंगा हुआ सोना, चांदी रही स्थिर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2018 3:42PM | Updated Date: Aug 30 2018 3:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं की ओर से ग्राहकी में सुधार और डॉलर की तुलना में रुपए के कमजोर पड़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 120 रुपए चमककर सात सप्ताह के उच्चतम स्तर 31,200 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 38,300 रुपए पर स्थिर रही।
विदेशों में डॉलर की मजबूती से सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 3.30 डॉलर टूटकर 1,202.90 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
 
दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.60 डॉलर लुढ़ककर 1,207.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अमेरिका में वर्ष की दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद के आंकड़े उम्मीद से अच्छे रहे हैं। इससे सितम्बर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक में नीतिगत दरों में वृद्धि की संभावना बढ़कर 96 प्रतिशत हो गयी है। इससे डॉलर मजबूत हुआ है और सोने पर दबाव आया है। फेड की बैठक 25 और 26 सितंबर को होगी। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.10 प्रतिशत टूटकर 14.61 डॉलर प्रति औंस रह गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »