26 Apr 2024, 02:34:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दिल्ली और चेन्नई में रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं पेट्रोल के दाम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 30 2018 3:38PM | Updated Date: Aug 30 2018 3:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम आज लगातार पांचवे दिन बढ़े और यदि इसी प्रकार इसमें बढ़ोतरी होती रही तो दिल्ली और चेन्नई में शुक्रवार को ये सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुये ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर पहुंच जाएंगे। कोलकाता में यह पहले ही अब तक के उच्चतम स्तर पर है।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल 12 पैसे महंगा होकर 78.30 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। शुक्रवार को यदि इसमें 14 पैसे की और बढ़ोतरी हुई तो यह 70.43 रुपए प्रति लीटर के पिछले ऐतिहासिक स्तर के पार निकल जाएगा। 
 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में तेजी और डॉलर की तुलना में रुपए में लगातार जारी गिरावट को देखते हुये शुक्रवार को भी दोनों ईंधनों के दाम बढ़ने लगभग तय हैं। चेन्नई में आज पेट्रोल के दाम 13 पैसे बढ़ाये गये और यह 81.35 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया जो 81.43 रुपये प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर से महज आठ पैसे कम है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »