24 Apr 2024, 07:34:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

4000 रुपए के नीचे टिका चना कीमतों में और कमजोरी के आसार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2018 2:14PM | Updated Date: Aug 29 2018 2:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
नई दिल्ली। चने की कीमतों में गिरावट जारी है। मंगलवार को एनसीडीईएक्स पर चने का सितंबर वायदा भाव 47 रुपए या 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 3935 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गया। सोमवार को एग्री कमोडिटी एक्सचेंज एनसीडीईएक्स पर चने का भाव 4000 रुपए प्रति क्विंटल के नीचे आ गया था।
 
बाजार के जानकारों का कहना है कि सरकारी एजेंसी नैफेड की तरफ से चने की बिक्री से इसकी कीमतों में गिरावट जारी है। दिल्ली दाल मिल्स एसोसिएशन के महासचिव दीपक गोयल के मुताबिक चने में आगे भी नरमी के संकेत दिख रहे हैं क्योंकि बाजार में त्योहारी मांग काफी कम है। इसके अलावा कीमतों में गिरावट का सबसे बड़ा कारण सरकार की तरफ से चने की बिक्री है।
 
सूत्रों का कहना है कि नैफेड नियमित नीलामी के जरिए करीब 13 लाख टन चना बेचने की योजना बना रही है। इससे आने वाले दिनों में बाजार में सप्लाई बढ़ने की संभावना है। हेम सिक्योरिटीज की सीनियर रिसर्च एनॉलिस्ट आस्था जैन के मुताबिक, चने का घरेलू स्टॉक काफी ज्यादा है। इस साल दलहन का बंपर उत्पादन हुआ है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »