29 Mar 2024, 07:45:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

जनवरी-जुलाई के दौरान भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन 5.4 प्रतिशत बढ़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2018 2:03PM | Updated Date: Aug 29 2018 2:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन चालू कैलेंडर साल के पहले 7 महीनों जनवरी-जुलाई के दौरान 5.4 प्रतिशत बढ़कर 6.18 करोड़ टन पर पहुंच गया। वर्ल्ड स्टील असोसिएशन  ने यह जानकारी दी है। एसोसिएशन ने बयान में कहा कि इससे पिछले साल की समान अवधि में कच्चे इस्पात का उत्पादन 5.86 करोड़ टन रहा था। जुलाई में भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन 8.4 प्रतिशत बढ़कर 90 लाख टन रहा।
 
जुलाई 2017 में यह 83 लाख टन रहा था। जुलाई के दौरान दुनिया के 64 देशों में कच्चे इस्पात का कुल उत्पादन 5.8 प्रतिशत बढ़कर 15.46 करोड़ टन रहा। चीन का उत्पादन जुलाई में 7.2 प्रतिशत बढ़कर 8.12 करोड़ टन रहा। वहीं जापान का उत्पादन जुलाई में 2 प्रतिशत घटकर 84 लाख टन पर आ गया। सरकार ने इससे पहले कहा था कि भारत का कच्चे इस्पात का उत्पादन इस साल के अंत तक 38 प्रतिशत बढ़कर 14 करोड़ टन पर पहुंच जाएगा। देश का कच्चे इस्पात का उत्पादन 2017 में 10.14 करोड़ टन रहा था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »