28 Mar 2024, 15:50:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

गूगल तेज का नाम बदला, मिलेगी अब लोन सुविधा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 29 2018 10:26AM | Updated Date: Aug 29 2018 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गूगल की ओर से गूगल फॉर इंडिया 2018 नाम से मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित इवेंट में तेज एप का नाम बदलने की घोषणा की गई। अब तेज तेप का नाम गूगल पे कर दिया गया है। इस एप के माध्यम से अब लोन की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए गूगल देश के प्रमुख बैंकों के साथ साझेदारी करेगा।
 
तेज ऐप का नाम बदलने के अलावा गूगल ने इसके फीचर्स में कोई और बदलाव नहीं किया है। इस वजह से जब नाम बदलकर गूगल पे होगा, तब भी तेज यूजर्स को वही होम स्क्रीन, बिल पेमेंट लिंक और कॉन्टैक्ट्स आदि मिलेगा। गूगल ने इवेंट में घोषणा की कि गूगल पे इन-स्टोर और आॅनलाइन विकल्पों के माध्यम से आॅनलाइन पेमेंट को बढ़ावा देगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »