25 Apr 2024, 04:35:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आज रक्षाबंधन पर बहन को दीजिए ‘गोल्डन गिफ्ट’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2018 10:30AM | Updated Date: Aug 26 2018 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आप आज रक्षाबंधन पर बहन को सोने में निवेश का उपहार दे सकते हैं। वायदा बाजार में सोने का भाव 30 हजार प्रति दस ग्राम के नीचे है जबकि हाजिर बाजार में भी सोने का भाव 30730 रुपए प्रति दस ग्राम के आसपास बना हुआ है। ऐसे में आप बहन को सोने के सिक्के, बार और गहने रूप में सोने का उपहार दे सकते हैं। अगर आपकी आर्थिक क्षमता सोने के सिक्के या गहने देने की नहीं हैं तो आप अपनी बहन के लिए पेपर गोल्ड (डीमैट फॉर्म) में सोने में निवेश कर सकते हैं।
 
जानकारों के मुताबिक पेपर गोल्ड में भी रिटर्न हाजिर और वायदा बाजार की तरह की मिलता है, लेकिन आर्थिक झटके के खिलाफ सुरक्षा के साथ डिजीटल फार्म में होने के नाते यह सुरक्षित भी है। हाजिर सोने के मुकाबले निवेश के रूप में सोने का यह तरीका काफी बेहतर माना जाता है क्योंकि अपेक्षाकृत इसकी लागत काफी कम आती है। अगर आपकी बहन के पास डीमैट खाता है तो आप उसके लिए गोल्ड अकाउंट में निवेश शुरू कर सकते। इसके अलावा आप गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) में निवेश कर सकते हैं। ये ओपन-एंडेड म्यूचुअल फंड योजनाएं हैं जो सोने में निवेश करती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »