19 Apr 2024, 05:57:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

वॉट्सएप नहीं बताएगा मैसेज का मूल स्रोत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2018 12:41PM | Updated Date: Aug 24 2018 12:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वॉट्सएप ने अपने प्लेटफार्म पर संदेश के मूल स्रोत का पता लगाने के लिए सॉफ्टवेयर विकसित करने से इनकार कर दिया है। सरकार ने कंपनी से इस तरह की प्रौद्योगिकी लगाने की मांग की थी, जिसे उसने ठुकरा दिया है। सरकार चाहती है कि वॉट्सएप ऐसा समाधान विकसित करे जिससे फर्जी या झूठी सूचनाओं के स्रोत का पता लगाया जा सके।
 
इस तरह की फर्जी सूचनाओं से देश में भीड़ की पिटाई से हत्या की घटनाएं हुई हैं। इस बारे में वॉट्सएप के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह का सॉफ्टवेयर बनाने से एक किनारे से दूसरे किनारे तक कूटभाषा यानी एंड-टु-एंड एनक्रिप्शन प्रभावित होगी और वॉट्सएप की निजी प्रकृति पर भी असर पड़ेगा। ऐसा करने से इसके दुरुपयोग की और आशंका पैदा होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »