29 Mar 2024, 05:23:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में रुपए में टिकाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 21 2018 6:08PM | Updated Date: Aug 21 2018 6:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने के बावजद घरेलू स्तर पर शेयर बाजार में छायी सुस्ती से मंगलवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गत दिवस के स्तर 69.83 रुपए प्रति डॉलर पर टिका रहा। पिछले कारोबारी सत्र में यह 33 पैसे की छलांग लगाकर 69.83 रुपए प्रति डॉलर पर रहा था। वैश्विक स्तर से मिले सकारात्मक संकेतों के बल पर भारतीय मुद्रा ने मजबूत शुरूआत की और यह  69.65 रुपए प्रति डॉलर पर खुला।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा की गई फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की आलोचना से डॉलर के टूटने से रुपया 69. 52 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। लेकिन इसी दौरान शेयर बाजार में हुई मुनाफावसूली से यह 69.92 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में यह पिछले दिवस की तुलना में 69.83 रुपए प्रति डॉलर पर स्थिर रहा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »