26 Apr 2024, 01:16:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

आईडीबीआई बैंक की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2018 10:14AM | Updated Date: Aug 10 2018 10:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईडीबीआई बैंक के 11 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी एलआईसी द्वारा बैंक के अधिग्रहण को सरकार की मंजूरी मिलने के विरोध में गुरुवार से दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर चले गए। अखिल भारतीय आईडीबीआई अधिकारी संघ ने विज्ञप्ति जारी करके कहा कि संघ ने देश भर में राज्यों की राजधानी स्थित मुख्यालयों पर धरना भी दिया। संघ ने कहा कि बैंक के अधिकारी-कर्मचारी नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अगस्त को भूख हड़ताल भी करेंगे। विज्ञप्ति के मुताबिक सरकार के इस बैंक के निजीकरण के मनमाने और परोक्ष उद्देश्य से बैंक के कर्मचारियों में गुस्सा और बेचैनी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »