25 Apr 2024, 07:35:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोने में मामूली गिरावट, चाँदी मजबूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2018 2:52PM | Updated Date: Aug 9 2018 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर पीली धातु पर बने दबाव के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना पाँच रुपये की मामूली गिरावट के साथ 30,560 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। वहीं, चाँदी 55 रुपए चमककर 38,970 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुँच गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने पर दबाव रहा। सोना हाजिर 1.05 डॉलर टूटकर 1,212.35 डॉलर प्रति औंस रह गया।

दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 1.40 डॉलर की गिरावट में 1,221 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के मजबूत होने से पीली धातु पर दबाव रहा। डॉलर के महँगा होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महँगा हो जाता है। इससे इसकी माँग घटती है और कीमतों में गिरावट आती है। विदेशी बाजारों में चाँदी हाजिर 0.01 डॉलर चढ़कर 15.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »