24 Apr 2024, 04:03:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना टूटी; चाँदी फिसली, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2018 3:48PM | Updated Date: Aug 8 2018 3:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बीच आज दिल्ली सर्राफा बाजार में जेवराती माँग उतरने से सोना 20 रुपए टूटकर 30,565 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। चाँदी भी 85 रुपए फिसलकर 38,915 रुपए प्रति किलोग्राम बिकी। विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 1.35 डॉलर चढ़कर 1,212.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.10 डॉलर की बढ़त में 1,220.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से पीली धातु पर दबाव रहा। डॉलर के टूटने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे सोने की माँग बढ़ती है और कीमत बढ़ती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर भी 0.01 डॉलर चमककर 15.37 डॉलर प्रति औंस पर रही। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »