29 Mar 2024, 16:38:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना स्थिर; चाँदी टूटी, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2018 3:29PM | Updated Date: Aug 7 2018 3:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में तेजी के बाद आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 30,585 रुपए पर स्थिर रहा। वहीं औद्योगिक माँग उतरने से चाँदी 200 रुपए टूटकर 39,000 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। विदेशों में सोना हाजिर 4.95 डॉलर चमककर 1,213 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.50 डॉलर की तेजी के साथ 1,221.20 डॉलर प्रति औंस बोली गई। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि तकनीकी कारणों से माँग में मामूली सुधार के कारण सोना मजबूत हुआ है। चीन और दक्षिण पूर्व एशिया से कम भाव पर थोड़ी माँग आ रही है। हालाँकि, मजबूत डॉलर का दबाव अभी सोने पर बना हुआ है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चाँदी हाजिर भी 0.16 डॉलर फिसलकर 15.42 डॉलर प्रति औंस पर रही। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »