28 Mar 2024, 16:41:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Business

सोना चमका; चाँदी मजबूत, जानें आज के भाव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2018 4:33PM | Updated Date: Aug 6 2018 4:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आभूषण निर्माताओं द्वारा माँग बढ़ने के कारण आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 35 रुपए चढ़कर 30,585 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया। चाँदी भी 100 रुपए की बढ़त में 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही। डॉलर की तुलना में रुपए में आई गिरावट ने वैश्विक बाजारों में पीली धातु की नरमी का असर स्थानीय बाजार पर नहीं पड़ने दिया।

विदेशों में सोना हाजिर 0.60 डॉलर टूटकर 1,212.70 डॉलर प्रति औंस बिका। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 2.80 डॉलर की गिरावट में 1,220.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत रहने से पीली धातु पर दबाव रहा। डॉलर के मजबूत होने से अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात महँगा हो जाता है। इससे सोने की माँग घटती है और कीमत टूटती है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चाँदी हाजिर 15.35 डॉलर प्रति औंस पर टिकी रही। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »